भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है, और इस बढ़ती हुई मांग को ध्यान में रखते हुए Pure EV ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Pure Ecodrift 350 को लॉन्च किया है।
इसके साथ ही, Gogoro भी दिसंबर के महीने में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Crossover लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लेख में, हम आपको इन दोनों वाहनों की कीमतों, और फीचर्स के बारे में बताएंगे।
Pure Ecodrift 350
Pure Ecodrift 350 एक एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक बाइक है जो 3.5 KWh लिथियम बैटरी के साथ आती है। इसमें 4 एचपी की इलेक्ट्रिक मोटर भी शामिल है, जो हाई स्पीड और एफिशिएंसी के साथ चलता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 75 kmph है,जो 40 NM का टॉर्क जेनरेट करती है, जिससे आप यात्रा का भरपूर आनंद ले सकते है।
इस बाइक की सुविधाए इसे अच्छा ऑप्शन बनती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल सीट के साथ आती है, जिससे आप कम्फ़र्टेबल तरीके से बैठ कर इसका आनंद ले सकते है।
Feature | Details |
---|---|
Battery | 3.5kWh Lithium-ion |
Range | 105-170 km |
Motor | 3kW |
Top Speed | 75 kmph |
Charging Time | 3-4 hours |
Features | Reverse Mode, Coasting Regen, Hill-Start Assist to Down-Hill Assist and Parking Assist |
Price | ₹1,29,999 |
Warranty | 5 years/60,000 KMs |
आपको बता दे कि इसकी 3.5 kWh बैटरी की वजह से इसकी रेंज भी बेहतर है और एक बार फुल चार्ज के बाद यह 171 किलोमीटर तक चल सकती है वही प्योर इकोड्रिफ्ट 350 की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है
Gogoro Crossover
वही बात करें, Gogoro दिसंबर में Crossover नामक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्कूटर का निर्माण महाराष्ट्र में हो रहा है, और इसमें एक चार्ज पर 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज है।
Crossover स्कूटर में ग्राउंड क्लीयरेंस और एलईडी हेडलाइट जैसी सुविधाएं देखने को मिल सकती है। इसमें टेलीस्कोप फ्रोक और रियर में ट्वीन शॉक अब्जॉर्बर भी है, जो गड्ढ़े भरे रास्तों पर यात्रा को आसान बनाते हैं।
दोनों का मुकाबला, कीमत और फीचर्स
बात करें दोनों वाहनों की तुलना की तो , Pure Ecodrift 350 और Gogoro Crossover में कई समानताएं दिखाई देती हैं। दोनों ही वाहन सिंगल चार्ज के बाद लंबी ड्राइविंग रेंज प्रदान करते हैं, और उनमें एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर भी है।
बात करें इसकी कीमत की तो Pure Ecodrift 350 electric bike की कीमत 1लाख 30 रुपए शोरूम प्राइस है। वही बात करें Gogoro CrossOver इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत को तो इसकी कीमत १.50 लाख एक्स शोरूम प्राइस है।