Bajaj Dominar 400 E27.5 flex fuel: बजाज सालो से टू व्हीलर मार्किट में अपनी जगह बनाये हुए है। बजाज ने दिल्ली में हुए भारत ऑटो एक्सपो में अपने Bajaj Dominar 400 को फिर से नए अवतार ने पेश किया है। यह बाइक पहले से ही एथनॉल की 20 % ब्लेंडिंग के साथ आता है लेकिन अब इस बाइक को E27.5 फ्लेक्स फ्यूल तक पहुँचाया गया है। आइये देखते है इसमें हुए बदलाव और कीमत को –
Bajaj Dominar 400 E27.5 में हुए बदलाव
अगर बात करे Bajaj Dominar 400 में हुए बदलाव को तो कंपनी ने बताया की इसकी ब्लेंडिंग कैपेसिटी को बढ़ने के अलावा इसमें और कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अभी भी 373cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8,800rpm पर 39.5bhp की पावर और 6,500rpm पर 35Nm का पीक टॉर्क जेनेरेट करता है। इसके साथ ही इसके इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
Bajaj Dominar 400 E27.5 के फीचर्स
अगर बात करे इसके फीचर्स की तो Bajaj Dominar 400 E27.5 में चारों ओर फुल-एलईडी लाइटिंग, डुअल-चैनल एबीएस और एक नेगेटिव-एलसीडी डिस्प्ले के साथ आगे की तरफ 43 मिमी अपसाइड डाउन फोर्क्स और पीछे गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक लगाया गया है। ब्रकिंग के लिए इसमें 320 मिमी फ्रंट डिस्क और 230 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिए गए है। यह स्कूटर 30 kmpl की माइलेज देती है।
फीचर्स | डिटेल्स |
---|---|
इंजन | 373cc लिक्विड-कूल्ड |
पावर | 39.5bhp @ 8,800rpm |
टॉर्क | 35Nm @ 6,500rpm |
गियरबॉक्स | 6 स्पीड |
लाइटिंग | फुल-एलईडी |
एबीएस | डुअल-चैनल |
डिस्प्ले | नेगेटिव-एलसीडी |
सस्पेंशन | 43 मिमी अपसाइड डाउन फोर्क्स, गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक |
ब्रेक | फ्रंट डिस्क: 320 मिमी, रियर डिस्क: 230 मिमी |
माइलेज | 30 kmpl |
दाम (दिल्ली) | ₹ 2,76,094 |
दाम (मुंबई) | ₹ 2,92,239 |
Bajaj Dominar 400 E27.5 की कीमत
बताया जा रहा है की Bajaj Dominar 400 E27.5 की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। अभी भी इस स्कूटर को आप दिल्ली में ₹ 2,76,094 रूपये में खरीद सकते है। वहीँ मुंबई में इसकी कीमत ₹ 2,92,239 रूपये है।