Jio Electric: भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने साल 2020 में एक इवेंट के समय जिओ के इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बात की थी। लेकिन अब तक करीब 3 साल बीत जाने के बाद भी इस स्कूटर के बारे में कोई भी ऑफिशियल न्यूज नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर इस स्कूटर के बारे में कई खबरें फैल रही हैं, इस आर्टिकल से हम आपको बताएंगे की ये खबर सच है या नही।
सिंगल चार्ज में मिलेगी 100-150 किलोमीटर की रेंज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर के मुताबिक, जिओ स्कूटर को सिंगल चार्ज में 100 से 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह सिर्फ 4 सेकेंड में 0-45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें क्लाउड कनेक्टिविटी, डिजिटल क्लस्टर और पीछे और सामने दोनों में टेलीस्कोपिक निलंबन जैसी सुविधाएं भी हैं। सीट के नीचे इतना बड़ा स्टोरेज है कि इसमें दो हेलमेट रखे जा सकते हैं।
काफी किफायती कीमत में मिलेगा ये स्कूटर
एक अन्य खबर के मुताबिक, जिओ स्कूटर की कीमत 17,000 रुपए होगी। यह स्कूटर पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
Name of the Scooter | Jio Electric |
रेंज | 150 किलोमीटर |
स्पीड | 45 Kmph |
कीमत | 17,000 रुपए |
Official Website | Jio.com |
DivyEV वेबसाइट का दावा..
DivyEV.com यानी हमारी वेबसाइट ने इस खबर का फैक्ट चेक किया है। वेबसाइट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर फैली हुई सभी खबरें सिर्फ अफवाह हैं। मुकेश अंबानी की कंपनी ने अभी तक जिओ स्कूटर लॉन्च करने की कोई ऐलान नहीं की है। इसलिए आप लोग को इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दीजिए।