मार्केट में Ola के साथ इन 5 स्कूटरों का रहा दबदबा! सेलिंग के मामले में मचाया तहलका…

By Ujjwal

Published on:

Top 5 Electric Scooter October 2023: आजकल मार्केट में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर को पसंद जा रहा हैं। जिसके चलते मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री बहुत ज्यादा हुई हैं। बता दे आपको कि इस साल अक्टूबर में टोटल 71,604 इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में बिके हैं, साथ ही इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को नई कंपनिया लीड कर रही हैं। आइए इस साल अक्टूबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताते हैं…

1. Ola S1 Pro

Ola S1 Pro एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है। और बिक्री के मामले में Ola कंपनी पहले नंबर हैं। जिसकी Ola S1 Pro, Ola S1 और Ola S1 Air स्कूटर मार्केट में सबसे ज्यादा बिकी हैं। बता दे आपको कि अक्टूबर 2023 मे Ola ने 22,284 यूनिट्स बेची हैं जबकि सितंबर 2023 में कंपनी ने 18,691 यूनिट्स बेची थी। जिससे हर महीने की दर से 19.2% बिक्री बढ़ी हैं। Ola S1 Pro की एक्स शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये है और यह फुल चार्ज होने के बाद 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती हैं।

Ola S1 Pro

2. TVS iQube

TVS iQube भी टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में मौजूद हैं। इस साल बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। बता दे आपको कि TVS कंपनी ने अक्टूबर 2023 में iQube की 15,603 यूनिट्स बेची हैं। जबकि सितंबर 2023 में 15,584 यूनिट्स बेची गई थी। जिससे महीने की दर से 0.1% की बिक्री बढ़ी हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये से लेकर 1.61 लाख रुपये तक है, साथ ही यह फुल चार्ज होने पर 100 Km तक की रेंज दे सकता हैं।

TVS iQube

3. Chetak Electric

Bajaj की पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak Electric हैं। जो टॉप सेलिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। बता दे आपको कि कंपनी ने अक्टूबर 2023 में chetak की 8,430 यूनिट्स बेची हैं। जबकि सितंबर 2023 में 7,097 यूनिट्स बेची गई थी। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपये से लेकर 1.43 लाख रुपये तक है। और यह फुल चार्ज होने पर 90 km तक का रेंज दे सकता हैं।

Chetak Electric

4. Ather 450X

Ather 450X एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। जो इस साल टॉप सेलिंग की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। बता दे आपको कि कंपनी ने अक्टूबर 2023 में Ather की 8,027 यूनिट्स बेची हैं। जबकि सितंबर 2023 में 7,151 यूनिट्स बेची गई थी। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है और यह फुल चार्ज होने पर 150 Km तक की रेंज दे सकती हैं।

Ather 450X

5. Greaves Electric

बता दे आपको की टॉप सेलिंग की पांचवी नंबर पर Greaves Electric स्कूटर भी मौजूद हैं। इसने अक्टूबर 2023 में 4,019 यूनिट्स बेची हैं। जबकि सितंबर 2023 में 3,612 यूनिट्स बेची थीं। जिससे महीने की दर से 11.2% की बिक्री बढ़ी हैं।

Greaves Electric

Hey!! It's Ujjwal a Professional Vehicle Content Writer with a over year of experience. I've always provided the best quality content to my readers...