Thar और Creta समेत ये 12 लाजबाव कार मचाएगी तहलका ! अब इलेक्ट्रिक अवतार में आने की तैयारी…

By Ujjwal

Published on:

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ती जा रही हैं। आजकल लोग इलेक्ट्रिक वाहन को काफी पसंद कर रहे हैं। जिसके चलते कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर काफी ध्यान दे रही हैं और मार्केट में इसे खूब लॉन्च कर रही हैं। हम आपको कुछ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो मार्केट में बहुत जल्द लॉन्च होगी…

1. Mahindra & Mahindra: XUV700, Scorpio and Thar

Mahindra की तीनो सबसे शानदार और पॉपुलर SUV के बारे में मालूम चल गया हैं। बता दे आपको कि कंपनी इसे 2 से 3 साल के अंदर मार्केट में लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी ब्रांड के बोर्न इलेक्ट्रिक INGLO स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर का उपयोग करेगी। इस प्लेटफार्म का एक वेरिएंट INGLO P1, थार ईवी और स्कॉर्पियो की तरह काम करेगा, साथ ही इसका बैटरी पैक 60 Kwh का होगा जो एक बार फुल चार्ज होने पर 450 से 500 Km तक का रेंज देगा। हाल ही में हमने XUV e8 और थार ईवी को देख लिया हैं। वही कंपनी अब स्कॉर्पियो ईवी को महिंद्रा ग्लोबल पिकअप कांसेप्ट में दिखाएगी।

2.Tata Motors: Harrier, Safari, and Punch

हाल ही में टाटा कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में हैरियर ईवी का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च किया है, जिसके चलते सफारी ईवी को भी इसी डिजाइन के साथ बनाया जायेगा। पंच ईवी की भारतीय मार्केट में लॉन्च की अंतिम तारीख 2023 के लास्ट तक है। जबकि कंपनी दूसरी दोनो गाड़ी को आने वाले दो वर्षों में लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि पंच ईवी की रेंज करीब 350 किलोमीटर तक होगी। हैरियर और सफारी को भी एक शानदार बड़े बैटरी पैक के साथ तैयार किया जाएगा। जिससे वे एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे। इनमें ड्यूल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप भी होगा।

3. Hyundai: Exter and Creta

क्रेटा और एक्सटर अपने आईसीई के चलते काफी पॉपुलर हैं और उनके इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स भी तैयार हैं. काफी पहले ही क्रेटा ईवी का परीक्षण हो चुका है और हमने इसके टेस्ट मॉडल को कई बार देखा भी है। कंपनी का कहना है कि वह अपने मिड-साइज ईवी SUV को 2025 तक मार्केट में लॉन्च करेगी। जिसमे 39.2 kWh का बैटरी पैक दिया जायेगा। वही दूसरी ओर, एक्सटर ईवी को स्पेक्ट्रम के आखिरी हिस्से में रखा जाएगा, जो सीधे तौर पर टाटा पंच ईवी और सिट्रॉन ईसी3 जैसी SUV के साथ मुकाबला करेगा।

4. Honda Elevate

बता दे आपको कि होंडा कार्स इंडिया अपनी न्यू इलेक्ट्रिक मॉडल होंडा एलिवेट को अगले तीन वर्षों के अंदर मार्केट में लॉन्च करेगी। अभी के समय में मिड साइज SUV को सिर्फ पेट्रोल इंजन दिया गया हैं। लेकिन एलिवेट ईवी के लिए पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनो का यूज किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसके बारे में बहुत कम जानकारी दी गई हैं। आशा करते की हमे कंपनी से इसके बारे में कुछ खास जानकारी मिलेगी।

5. Maruti Suzuki: WagonR EV and Jinmy Look-alike EV

बता दे आपको कि मारुति सुजुकी 2023 तक 6 न्यू EV को मार्केट में लॉन्च करेगी। ऐसा कंपनी का कहना हैं। जिनमें ज्यादातर कारे नए मॉडल के साथ लॉन्च होंगी। हमने केवल 2023 ऑटो एक्सपो में भारत में इलेक्ट्रिक ईवीएक्स की एक झलक देखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक वैगनआर और जिम्नी जैसी नई ईवी की चर्चा मार्केट में हो रही हैं। वैगनआर ईवी को किफायती कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया जायेगा।

6. Renault Kwid EV

हाल ही में, कंपनी ने क्विड ईवी को मार्केट में लॉन्च करे की घोषणा की हैं। बता दे आपको की यह 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च होगी। इस इलेक्ट्रिक क्विड में नौ न्यू मॉडल्स शामिल होंगे, जो अगले वाले 2-3 वर्षों में लॉन्च होंगे. यह इलेक्ट्रिक हैचबैक पहले से ही मार्केट में मौजूद है और इसे “डासिया स्प्रिंग ईवी” के नाम से भी जाना जाता है। बता दे कि किफायती ईवी सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए, क्विड इलेक्ट्रिक हैचबैक मार्केट में टाटा टियागो ईवी के साथ मुकाबला करेगी।

Hey!! It's Ujjwal a Professional Vehicle Content Writer with a over year of experience. I've always provided the best quality content to my readers...